श्री राम मंदिर से आज निकली भगवान महाकाल की भव्य पालकी यात्रा, शस्त्र प्रदर्शन और झांकियां बनीं मुख्य आकर्षण

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

शहर के हृदय स्थल छोटी बाजार स्थित श्री सत्यधर्म मंडल द्वारा संचालित श्री राम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज भव्य एवं दिव्य पालकी शोभायात्रा का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
इस भव्य शोभायात्रा में बाजे, ढोल-ताशे और डीजे की सुमधुर ध्वनि के साथ भगवान महाकालेश्वर, त्र्यंबकेश्वर एवं नेपाल के भगवान पशुपतिनाथ जी की अलौकिक व दिव्य झांकियां भक्तों के दर्शनार्थ शामिल रहीं।

सत्यधर्म मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से अनवरत चली आ रही इस परंपरा का निर्वाह मंडल द्वारा लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा में भगवान की भव्य पालकी के साथ-साथ गप्तु उस्ताद बड़ी माता व्यायामशाला के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित नवशिक्षित बालक-बालिकाओं का साहसिक एवं अनुशासित शस्त्र प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।


ट्रस्ट के सचिव सतीश दुबे लाल ने बताया कि यह शोभायात्रा आज दोपहर 2 बजे श्री राम मंदिर, छोटी बाजार से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए छोटा तालाब पहुंची, जहां इसका विधि-विधान से समापन हुआ।
समापन स्थल छोटा तालाब पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं पवित्र रुद्राक्ष वितरण की विशेष व्यवस्था की गई।
काशी से शिक्षित प्रसिद्ध वेदाचार्य पं. नंदकिशोर शास्त्री के मुख्य आचार्यात्व में संपन्न अनुष्ठानों की श्रृंखला में आयोजित इस यात्रा को सफल बनाने में संपूर्ण समिति का विशेष योगदान रहा।

श्री सत्यधर्म मंडल श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने इस भव्य एवं दिव्य पालकी यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद और पुण्य लाभ अर्जित करने वाले समस्त नगरवासियों, माताओं-बहनों और धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

👁️ 30 views Views
Share This Article
Translate »