भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा की। भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय से जारी सूची में कई नए चेहरे शामिल हैं, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Major change in Madhya Pradesh BJP: Hemant Khandelwal forms new team, see list
वर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को टीम हेमंत में फिर से शामिल किया गया है। कहा जा रहा है कि खंडेलवाल की नई टीम संगठन में जोश और ऊर्जा का संचार करने का काम करेगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह टीम राज्य में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
Major change in Madhya Pradesh BJP: Hemant Khandelwal forms new team, see list
नई कार्यकारिणी में राज्य के हर क्षेत्र और वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि टीम हेमंत संगठन को कितना मजबूत बनाती है।