ग्राम बाबा देवरी में बन रहे संप में हो रहा घटिया निर्माण पीएचई विभाग के ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
Poor construction is being done in the pump being built in village Baba Deori, corruption charges against the contractor of PHE department.

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज, मंडला जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम बाबा देवरी में पीएचई विभाग द्वारा निर्माणाधीन संप (Sump) के कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों से जानकारी अनुसार, ठेकेदार द्वारा बेस निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर ली गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बेस में सीमेंट का उपयोग कम मात्रा में किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर जल्दबाजी में काम किया जा रहा है। समुचित मिक्सिंग, आवश्यक सीमेंट की मात्रा और क्वालिटी चेक जैसी बुनियादी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, निर्माण स्थल पर निगरानी पी एच ई के द्वारा नहीं की जा रही है , जिससे भ्रष्टाचार की आशंका और गहरी हो जाती है।


ग्रामीणों ने मांग की है कि संप निर्माण की जांच कराई जाए, ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोका जा सके और भविष्य में बनने वाले जल संरचना मजबूत व टिकाऊ हो सकें। यदि समय रहते निगरानी नहीं की गई तो कमजोर निर्माण आने वाले समय में बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।जिससे हो रहे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो सके ।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »