राजदेव द्विवेदी की 11वीं पुण्यस्मृति में छिंदवाड़ा, भोपाल और प्रयागराज में हुए सेवा कार्य
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ाजितेन्द्र अलबेला खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, इसी संकल्प के साथ बी.टी.आई. परिसर स्थित सी.डब्ल्यू.एस.एन. (CWSN) दिव्यांग कन्या छात्रावास में एक गरिमामयी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय संस्थान देवतारा फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पूर्व प्लाटून कमांडर स्वर्गीय राजदेव द्विवेदी की 11वीं पुण्यस्मृति के अवसर पर दिव्यांग छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।जरूरत की सामग्री पाकर छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कानकार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन द्वारा छात्रावास की दिव्यांग बहनों को उनकी दैनिक उपयोग की वस्तुएं, पानी की बोतलें और लंच बॉक्स प्रदान किए गए।
अपनी जरूरतों को पूरा होते देख छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान साफ देखी गई।तीन शहरों में दी गई श्रद्धांजलिस्व. राजदेव द्विवेदी की स्मृति में न केवल छिंदवाड़ा, बल्कि अन्य स्थानों पर भी सेवा प्रकल्प चलाए गएप्रयागराज माघ मेला में मां गंगा की गोद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भोजन महाप्रसाद का वितरण किया गया।
भोपाल राजधानी स्थित ‘मातृछाया’ में भी विभिन्न सेवा कार्य और कार्यक्रम आयोजित हुए।पारिवारिक परंपरा उनके सुपुत्र अमित द्विवेदी, अजीत द्विवेदी और आशीष द्विवेदी हर वर्ष सेवा भाव के साथ इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।
वरिष्ठ समाजसेवियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमनअवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी, सेवा संकल्प सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव संदीप अग्निहोत्री, और एपीसी गजेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्व. द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
वक्ताओं ने उनके कार्यकाल और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।उपस्थिति कार्यक्रम में सुश्री आराधना शुक्ला, नंदू निर्मलकर, विजय बहादुर, पप्पू माहोरे, आराधना पाटिल, ललिता, ज्योति डेहरिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और छात्रावास स्टाफ उपस्थित रहा।
अंत में अमित द्विवेदी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
