जिला जेल मंडला का औचक निरीक्षण — पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की जांच

Revanchal
10
2 Min Read

जिला पुलिस मंडला
पुलिस प्रेस नोट

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला जेल मंडला का औचक निरीक्षण — सुरक्षा व्यवस्था एवं अलार्म रिस्पांस सिस्टम की जांच

जेल अलार्म की स्थिति में पुलिस कार्रवाई का रिहर्सल — एसपी मंडला ने किया औचक निरीक्षण

आज दिनांक 25/02/2026 को पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के नेतृत्व में मंडला पुलिस द्वारा जिला जेल मंडला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल अलार्म अथवा किसी आपातकालीन स्थिति में मंडला पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की तैयारियों एवं समन्वय व्यवस्था का परीक्षण करना था।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित कराया गया कि अलार्म की स्थिति में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, अधिकारियों की जिम्मेदारी एवं कार्यवाही का क्रम पूर्व निर्धारित एवं प्रभावी रहे।

जेल परिसर में सघन तलाशी एवं सुरक्षा जांच
औचक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एवं जिला जेल अधीक्षक संजय सहलाम की उपस्थिति में मंडला पुलिस द्वारा जिला जेल के संपूर्ण परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा कैदियों की फ्रीस्किंग (तलाशी) की गई तथा मादक पदार्थ, नशीले सामान अथवा किसी प्रकार के नुकसान पहुंचाने वाले उपकरणों की जांच हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान —
कैदियों के रहने के स्थानों की जांच की गई, उनके सामान की सघन तलाशी ली गई,बैरकों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

कार्यस्थल एवं सुविधाओं का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कैदियों के कार्यस्थल, दैनिक गतिविधियों की व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। साथ ही जेल परिसर में संचालित कंप्यूटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

इस औचक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा, जिला जेल अधीक्षक संजय सहलाम, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी सहित मंडला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »