नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत थाना परिसर पवई मे किया कार्यक्रम

Revanchal
1 Min Read

पवई से राष्ट्रीय स्तर पर खेले हुए बच्चो ने की नशे से दूर रहने की अपील

दैनिक रेवांचल टाइम्स पन्ना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संपूर्ण राज्य में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थानों को अपने थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 22/07/26 को थाना परिसर पवई में खेल विभाग से जुड़े शिक्षकों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेल चुके बच्चो के द्वारा आम जनता से विशेष तौर पर पढ़ाई करने वाले छात्रों से नशा न करने एवं नशे से दूरी बनाए रखने की मार्मिक अपील की गई है।


उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार , खो-खो खेल से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाडी बच्चे आदर्श साहू , अर्शिया इजरायल , नैतिक पांडे एवं खेल विभाग से जुड़े शिक्षक रवि शंकर सिंह , डॉ निधि राय , गोसिया खान , जय राम सिंह , आकाश अहिरवार , श्रीमती रूप नगायच आदि उपस्थित रहे ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »