विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पिपरिया रेलवे हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता रैली आयोजित

Revanchal
3 Min Read

रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली रैली

सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद करने एवं जल संरक्षण का किया आह्वान

पर्यावरण बचाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने लिया संकल्प

ग्लोबल वार्मिंग से बचाव हेतु अधिक पेड़ लगाने पर जोर

स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक


दैनिक रेवांचल टाइम्स – पिपरिया। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 22 मई 2026 को पिपरिया रेलवे हॉस्पिटल, पिपरिया रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान रेलवे कर्मचारियों, कॉलोनीवासियों एवं यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु पंपलेट एवं बैनरों के माध्यम से संदेश दिए गए।


रैली के दौरान “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने, जल संरक्षण करने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।


रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी, ऊर्जा एवं भूमि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव विकास के बीच संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं और अधिक गंभीर रूप ले सकती हैं।


उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल स्रोतों को संरक्षित करने तथा पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं कॉलोनीवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। जागरूकता रैली के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

👁️ 8 views Views
Share This Article
Translate »