
सिंगोड़ी खंड की राजोला बैठक में गरजे बजरंगी: गौ-तस्करी और धर्मांतरण के खिलाफ अभियान का आह्वान
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राजोला: बजरंग दल की बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
ग्राम स्तर तक मजबूत होगा संगठन, धर्म और गौ-रक्षा के लिए सजग रहेंगे कार्यकर्ता: नरेन्द्र पटेल
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
बजरंग दल की सिंगोड़ी खंड बैठक ग्राम राजोला में अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ शुरू हुई इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में बजरंगियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक नरेन्द्र पटेल ने संगठन की गतिविधियों को गति देने और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हिंदू हित, धर्म रक्षा और गौ-माता के संरक्षण से जुड़े कार्यों में अग्रिम पंक्ति में रहकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
धर्म रक्षा और सामाजिक सतर्कता पर जोर
बैठक के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन को केवल नगरों तक सीमित न रखकर ग्राम स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखें।
गौ-तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सजग रहें।
सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कई वरिष्ठ अधिकारी व जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें नकुल विश्वकर्मा विभाग मंत्री, तरुण राय सहयोगी, मोनू बनवारी गौ-रक्षा प्रमुख, धर्मेंद्र राजपूत ग्रामीण संयोजक, मुकेश डेहरिया अध्यक्ष, विहिप प्रखंड अमरवाड़ा, गोलू सराठे प्रखंड मंत्री अमरवाड़ा, अखिलेश विश्वकर्मा प्रखंड संयोजक बजरंग दल अमरवाड़ा तथा दीपाली वर्मा प्रखंड संयोजिका, दुर्गा वाहिनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन के विस्तार और हिंदू समाज की सजगता के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली।
