लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को बताया राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में आपातकाल दिवस मनाते हुए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मण्डला जिले में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के निज निवास पहुंचकर उनका शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया। 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार किया था।
इस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मर्यादाओं को सीमित कर दिया गया था। हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं और लोकतंत्र समर्थकों को जेलों में बंद किया गया तथा विरोध की हर आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
लोकतंत्र प्रेमियों ने साहस का दिया परिचय
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि आपातकाल का दौर सत्ता के अहंकार और तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक था, लेकिन इसी कठिन समय में अनेक राष्ट्रभक्तों और लोकतंत्र प्रेमियों ने साहस का परिचय देते हुए अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने यातनाएं सहन की, जेल गए, लेकिन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे। ऐसे लोकतंत्र सेनानी आज समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्र हित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने निज निवास पहुंचकर किया सम्मान
इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सेनानी श्रीमती शीला जैन (स्व. कस्तूरचंद जैन की धर्मपत्नी), सावलदास पमनानी, आनंद मनोहर तांबे एवं खुब्बीलाल नामदेव का उनके निज निवास पहुंचकर शाल श्रीफल से सम्मान किया। वहीं निवास मंडल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संतोष रजक, जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन, मंडल अध्यक्ष आकाश पांडे, मंडल महामंत्री राकेश रजक, मंडल महामंत्री स्वरूप सिंह मरावी, वरिष्ठ नेता यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा तथा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम परस्ते उपस्थित रहे तो वहीं नैनपुर मंडल में जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, रामप्रकाश साहू, नगर महामंत्री नितेश झारिया एवं सुभाष सेन, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दीपक नामदेव सहित महेंद्र सोनी, अजय नावेरिया, खलेश रजक, उत्कर्ष कन्हैया यादव, राहुल चौरसिया एवं अमित श्रीवास ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर उनके संघर्ष को नमन किया। वहीं कार्यक्रम में मंडला नगर मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, महामंत्री मयंक विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष ईशांक साहू, दिनेश चैधरी, पार्षद श्रीमती अनीता चैधरी, श्रीमती दीप्ति नरेलिया, गोल्डी झरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
