चुटका विस्थापन के दहशत से पहली मौत

Revanchal
4
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, बीते दिन टाटीघाट के ढीमर मोहल्ला से गोंझी मंडला के पास बने पुनर्वास स्थल शिफ्ट होने के लिये कुछ परिवार जाने वाले थे। इसके लिए सरकारी अमला और पुलिस बल भी मौजूद था। चुटका के हल्के राम कुंजाम पिता टिमाली कुंजाम उम्र लगभग 45 वर्ष ने टाटीघाट जाकर उन लोगों को शिफ्ट होते देखने गया था।

चुटका गांव छोङकर जाने वालों में वो भी संभावित व्यक्ति था। टाटीघाट के महिलाओं का अपना गांव छोङकर जाते वक्त रोने और चिल्लाने की आवाज से हल्के राम बेहोश हो गया। टाटीघाट के लोगों ने उसे होश में लाने की कोशिश किया। परन्तु होश नहीं आने पर टाटीघाट वालों ने उसके परिवार वालों को फोन किया।

परिवार के लोगों ने उसे नारायणगंज अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नारायणगंज अस्पताल ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।उसके तीन लङके और एक लड़की है, जिसमें से दो लङके की शादी हो गया है।

मृत्यु की घटना होने के कारण चुटका के 10 से 12 परिवारों का गोंझी पुनर्वास स्थल शिफ्ट होना स्थगित हो गया है। ज्ञात हो कि एनपीसीआईएल कंपनी वाले इन परिवारों को नौकरी देकर पुनर्वास लेने के लिये राजी किया हुआ है।

चुटका के दादु लाल कुङापे ने इस घटना की जानकारी नायब तहसीलदार नारायणगंज को भी दिया है। अध्यक्ष, चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति

Share This Article
Translate »