भुआ बिछिया मे खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मण्डला, बिछिया नगर के जनपद शॉपिंग कंपलेक्स वेयर हाउस में 29 मार्च 2026 दिन रविवार को बिछिया नगर मे  द्वितीय वार्षिक खाटू श्याम भजन संध्या श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल बिछिया एवं समस्त श्याम प्रेमी द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या दिव्य दरबार ज्योति दर्शन एवं इत्र वर्ष का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले से शंकर राने अपनी 10 म्यूजिशियन सदस्यो की टीम के साथ-साथ गायक रूपाली जांघेला,शैफाली शाह, सुनील सत्यार्थी, आकाश नागवंशी एवं अन्य गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

जबलपुर नगर से मुरली अग्रवाल अपनी टीम के साथ बाबा का दिव्य दरबार एवं दिव्य ज्योति को लेकर आ रहे हैं। बाबा जी को छप्पन भोग लगाया जाएगा इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा किया जाएगा।

आयोजन समिति ने भजन संध्या कार्यक्रम में सपरिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »