साहू समाज मंडला ने की अनुकरणीय पहल

Revanchal
1 Min Read

कक्षा 12वी एमपी टॉपर कृति साहू को आगे की पढ़ाई का शैक्षणिक खर्च साहू समाज मंडला वहन करेगा

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले में प्रतिभा को सम्मान और प्रोत्साहन देने की एक सराहनीय मिशाल साहू समाज मंडला ने की है । माध्यमिक शिक्षा मंडल 2026 बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं गणित संकाय 96.6% के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली होनहार बेटी कृति साहू का साहू समाज के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सम्मानित किया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है यह साहू समाज एवं मण्डला के लिए गर्व की बात है ।

समाज के सक्रिय सदस्य नवनीत साहू ने बताया कि बेटी कृति भविष्य में (IAS) में जाने का सपना रखती है इसके लिए साहू समाज मंडला अगले 3 साल की पढ़ाई में होने वाले सम्पूर्ण शैक्षणिक खर्च को सामाजिक फण्ड से वहन करेगा । समाज का यह प्रोत्साहन अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देगा । इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »