छिंदवाड़ा में योग दिवस की महा-तस्वीर: ‘करें योग, रहें निरोग’ के संकल्प से महका पुलिस ग्राउंड

Revanchal
1 Min Read

​मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू की गरिमामयी उपस्थिति।
​वीआईपी कतार, कलेक्टर हरेंद्र नारायण, एसपी अजय पांडे और महापौर विक्रम अहाके ने आम जनता के साथ किया योगाभ्यास।

महा-अभियान – जिला जेल, कोर्ट परिसर, देवगढ़ किला और तामिया के पर्यटन स्थलों पर भी गूंजा योग का मंत्र

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

योग सिर्फ कसरत नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने का विज्ञान है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने इस बात को साबित कर दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा मैदान साधकों से पिरोया नजर आया।
​आयोजन की खास बातें
​सकारात्मक ऊर्जा का संचार वक्ताओं ने योग को मानसिक और शारीरिक संतुलन का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

​प्रशासनिक सहभागिता एडीएम धीरेंद्र सिंह, एसडीएम सुधीर जैन और पीआरओ नीलू सोनी सहित पूरे प्रशासनिक अमले ने अनुशासन के साथ योगासन किए।
​अंतिम छोर तक पहुंचा संदेश – जिले के दूरस्थ अंचलों और विकासखंडों में भी इस बार रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई, विशेषकर तामिया और देवगढ़ के पर्यटन क्षेत्रों में योग का नजारा अद्भुत था।

👁️ 19 views Views
Share This Article
Translate »