दैनिक रेवाँचल टाईम्स मंडला:- मध्यप्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति जिला मंडला के तत्वाधान में आयोजित, संवाद कार्यक्रम में श्री प्रियांक कानूनगो सदस्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली दिनांक 29 मई को शाम 4:00 बजे निषादराज मंगल भवन, मंडला आयेगे, समिति के प्रदेश प्रवक्ता पुहुपसिंह भारत ने, बताया कि प्रियांक कानूनगो इस दौरान जिले भर से पधारे वंशानुगत माझी ढीमर समाज का मार्गदर्शन करेंगे एवं समाज से संबंधित समस्याएं सुनेंगे श्री लाल नंदा ,अशोक नाविक, रमेश नंदा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में स्वजातीय बंधुओ से पहुंचने की अपील की है!

👁️ 2 views Views
