मुड़वारी ईद गाह में पेश इमाम ने अता कराई ईद उल अजहा की नमाज

Revanchal
1 Min Read

पवई विकास खंड मुड़वारी ईद गाह में पेश इमाम जनाब बसीर मोहम्मद साहब ने सुबह ठीक 8.30 बजे ईदुल अजहा की दो रकात नमाज अता कराई, साथ ही देश में अमन चैन शांति के लिए अल्लाह ताला से दुआ भी की गई इस त्यौहार को लेकर बच्चों और बूढ़ों में खासा उत्साह देखा गया नमाज के तुरंत बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तत्पश्चात कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।

इस दौरान सदर मोहम्मद निवाजी, पूर्व सदर नूर मोहम्मद, डा. नेहलद्दीन, डा. सरफराज फारूकी, अजमत खान, अशरफ खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »