रेस्क्यू टीम के सदस्य अतुल व अभिषेक बोले: पकड़ा गया सर्प दुर्लभ प्रजाति का अजगर, इसकी लंबाई 11 फिट तो वजन 25 किलो के लगभग, शहर से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
नागपुर रोड स्थित एक मैरेज लॉन के पीछे वार्ड क्रमांक 35 सर्रा में शनिवार सुबह रहवासियों के बीच उस वक्त दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर प्रजाति के सर्प को घरों के आस पास विचरण करते हुए लोगो ने देखा, जिसके बाद हल्ला मचते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और अजगर को भगाने का प्रयास करने लगे, इसी बीच वहा मौजूद जागरूक युवा राहुल प्रजापति द्वारा इस बात की सूचना तत्काल सर्प मित्र अतुल तुर्के को दी गई, जानकारी मिलते ही सर्प मित्र अपने साथी अभिषेक ठाकुर के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया, आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सर्प मित्रो ने अजगर प्रजाति के विशालकाय सर्प को रेस्क्यू कर सुरक्षित अपने कब्जे में किया, जिसके बाद कही जाकर रहवासियों ने राहत की सांस लीl
सर्प मित्र अतुल व अभिषेक ने बताया की रेस्क्यू किया गया अजगर प्रजाति का सर्प बोहोत ही दुर्लभ है, इस प्रजाति के सर्प अजगर हमारे जिले में नही के बराबर पाए जाते है, इनका ठिकाना ज्यादातर घने जंगलों में होता है, आज पकड़े गए अजगर की लंबाई 11 फिट से अधिक और वजन 25 किलो के आस पास है, सुरक्षा सहित अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए इस दुर्लभ प्रजाति के अजगर को शहर से दूर सिल्लेवानी के घने जंगल के बीच लेजाकर छोड़ा जाएगा, सर्प के पकड़े जाने और भय से राहत मिलने पर रहवासियों द्वारा दोनों सर्प मित्रों को धन्यवाद दिया गया और उनके द्वारा लगातार किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा भी की गई।
