पवई में गूंजी छात्रों की आवाज, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस ने किया संवाद

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स

पवई/’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की अनियमितताओं और पेपर लीक पर उठे सवाल
पवई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों को लेकर बुधवार को पवई के संदीपनी पैलेस में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिंडोरी विधायक एवं जिला समन्वयक ओमकार सिंह मरकाम रहे। इस अवसर पर जिले के भुवन विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नामदेव ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं एवं विचार रखे। विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दे उठाए। छात्रों का कहना था कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आने वाली कथित अनियमितताओं से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश का युवा कड़ी मेहनत करने के बावजूद अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से अनेक युवाओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में कोटा और देहरादून के बाद अब देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।
केशू राजा एवं सौरभ राजा ने कहा कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुवन विक्रम सिंह, राजपाल सिंह (सौरभ राजा), सुरेंद्र कुमार नामदेव, शशांक लटोरिया, रामसेवक सिंगरौल, भूपत शाह बुंदेला, मुकेश बागरी, महबूब खान, विशभ पटेल, पप्पू खान, विकास वाल्मीकि, शिव रतन उर्फ गोलू, सनी राजा, सोनू चौधरी, शिवम रजक, अंकुश राजा, दीपक अरजरिया, स्वदेश सोनी, सत्येंद्र जैन, राजा जी बुंदेला, श्याम लाल कुशवाहा, लालमणि चौधरी, केदार लखीम, भगवान दास साहू एवं रूपनारायण पाठक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »