बजरंग दल ने फूंका बिगुल ‘जिहादी मानसिकता’ और ‘लैंड जिहाद’ के विरुद्ध प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Revanchal
4 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

​देश में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, सुनियोजित धर्मांतरण के प्रयासों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

​षड्यंत्रों के विरुद्ध आक्रोश ‘लव जिहाद’ से लेकर ‘लैंड जिहाद’ तक
​ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल ने वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ​शिक्षित समाज पर प्रहार नासिक ( टी सी एस ) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के पास सामने आए मामलों का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि ‘लव जिहाद’ का जाल अब सुशिक्षित और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।

​शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग उत्तर प्रदेश के जमालुद्दीन और उसकी सहयोगी नसरीन जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि कैसे हिंदू कन्याओं का शोषण कर उनका जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है।
​आतंकी कनेक्शन दिल्ली लाल किला ब्लास्ट और अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े संदिग्धों का मुद्दा उठाते हुए आंतरिक सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की गई।

​अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग
​संगठन ने ‘लैंड जिहाद’ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधी चुनौती बताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वन भूमि, रेलवे, सेना की सुरक्षित भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। बजरंग दल ने इन कब्जों को तत्काल हटाने और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

​जनजातीय क्षेत्रों में पलायन और खान-पान में मिलावट
​बजरंग दल ने समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं की निंदा की। साथ ही, अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय क्षेत्रों में बालिकाओं के मानसिक शोषण और पलायन के लिए विवश करने वाली ताकतों पर नकेल कसने की पुरजोर मांग उठाई।

बजरंग दल के संयोजक
नरेंद्र पटेल ने कहा,हम राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोरतम केंद्रीय कानून के तहत कार्रवाई करे।

​प्रमुख मांगें जिन पर टिका है ध्यान,​कठोर केंद्रीय कानून लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त राष्ट्रव्यापी कानून बनाया जाए।
​अतिक्रमण मुक्त भारत सरकारी और सार्वजनिक भूमि से सभी अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं।
​सुरक्षा तंत्र जनजातीय क्षेत्रों और अवयस्क बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा ग्रिड विकसित हो।
​त्वरित कार्रवाई राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले तत्वों को चिन्हित कर जेल भेजा जाए।


​प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और ‘जय श्री राम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर अरविंद प्रताप सिंह, शैलेंद्र यदुवंशी,रूपेश लांजेवर, गौरव सेन,आकाश वैश्य, प्रशांत साहू, रविराज सिंह, अजय बंदेवार, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन सोपा गया l

Share This Article
Translate »