महर्षि विद्या मंदिर छिंदवाड़ा में धूमधाम से मना अध्यक्ष डॉ. गिरीश वर्मा का जन्मदिन व राखी उत्सव

Revanchal
2 Min Read

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

​महर्षि विद्या मंदिर, छिंदवाड़ा में मंगलवार, 25 अगस्त को दोहरे उत्सव की अद्भुत छटा देखने को मिली। अवसर था महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा के जन्मदिवस और रक्षाबंधन पर्व के पावन आगमन का। इस दौरान विद्यालय परिसर में ‘राखी मेकिंग उत्सव’ का भव्य एवं हर्षाउल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार गुरु पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात, महर्षि विद्या मंदिर परिवार ने डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए संगीतमय वातावरण में सामूहिक ‘श्री हनुमान चालीसा’ का पाठ किया।
​इस अवसर पर प्राचार्या, शिक्षकवृंद एवं विद्यार्थियों ने अध्यक्ष महोदय को जन्मदिन की भावभीनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को देश भर में फैले महर्षि शिक्षा संस्थान के विशाल तंत्र, अध्यक्ष जी के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं उनके प्रेरणादायी कार्यों से परिचित कराया।


​विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
​रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राखी मेकिंग’ प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी अद्भुत कलात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी सोच और हुनर से एक से बढ़कर एक आकर्षक व सुंदर राखियां तैयार कीं।
​कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम मोहन त्रिपाठी ने भाई-बहन के इस पवित्र धागे के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

👁️ 70 views Views
Share This Article
Translate »