खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो बढ़ो अभियान में बच्चों को कराया गया भ्रमण
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड नारायनगज में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो बढ़ो अभियान के अंतर्गत खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय में उपलब्ध विभाग की खेल अधो संरचना में भ्रमण कराया गया जिसका मुख्य उद्देश्य खेलों की महत्वता एवं खेलों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से सर्वप्रथम स्कूलों की युवाओं को खेल अकादमी का भ्रमण कराया जाना एवं विभाग में उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं जिला कोच से संवाद कराया जाना है.
कार्यक्रम की इस योजना में विकासखंड नारायणगंज के विभिन्न विद्यालयों से छात्र एवं छात्राओं को जिला मुख्यालय ले जाया गया और विभाग में उपलब्ध खेल अधोसंरचना का भ्रमण कराया गया विभाग में उपलब्ध बैडमिंटन कोर्ट हैंडबॉल खो-खो स्विमिंग पूल स्केटिंग आदि का आदि मैदान का भ्रमण कराया गया भ्रमण के दौरान जिला खेल अधिकारी विकास खड़ाकर के द्वारा भविष्य की में विभिन्न क्षेत्रों में अपने लक्ष्य को पाने के लिए किस तैयार किस तरह की तैयारी होनी चाहिए के बारे में बताया जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्य को लिखकर एवं एकाग्रता के साथ आगे बढ़ाने की सलाह दी,
वही इस कार्यक्रम में संदीपनी स्कूल टिकरिया, एकीकृत शासकीय कन्या शाला स्कूल पड़रिया, शासकीय कन्या छात्रावास आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हुए .

खेलो बढ़ो योजना विकासखंड से जिला मुख्यालय तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इस सब का श्रेय जनपद उपाध्यक्ष नारायणगंज अविनाश शर्मा के द्वारा किया गया अथक प्रयासों से संभव हुआ है, अविनाश शर्मा के द्वारा सदैव ही खिलाड़ियों के लिए हमेशा मदद हेतु तैयार रहते हैं
और यथासंभव हर सुविधा दिलाने में तत्पर रहते हैं विकासखंड से लगभग 200 छात्र-छात्राओं का जिला मुख्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल अधोसँरचना का भ्रमण इन्हीं के प्रयासों से संभव हो पाया है साथ ही इकाई प्रमुख ( चुटका मध्य प्रदेश विद्युत परमाणु परियोजना जबलपुर)के सहयोग से बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई. इस योजना को सफलतापूर्वक ब्लॉक खेल समन्वयक श्रीमती करुणा मर्सकोले द्वारा किया गया एवं सुजीता यादव, अवधेश सिंगरौरे, प्रमिला बैरागी, मुकेश नायक रानू उइके आदि का विशेष सहयोग रहा।
