मंडला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ संपन्न

Revanchal
14
2 Min Read

300 से अधिक लोगों की सहभागिता

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “प्रमुख जन गोष्ठी” कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में जिले भर से आए 300 से अधिक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बना दिया।
यह गोष्ठी खैरी स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई, जहां राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।


कार्यक्रम के दौरान संघ की मूल विचारधारा—सेवा और संस्कार—को केंद्र में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने पत्रक के माध्यम से अपने प्रश्न रखे, जिनका जवाब मुख्य वक्ता और मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी ने विस्तारपूर्वक दिया।


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और इसी उद्देश्य के साथ संघ लगातार कार्य कर रहा है।


गोष्ठी में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वत्त्व का बोध, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघ का लक्ष्य एक ऐसा सशक्त, अनुशासित और संगठित भारत बनाना है, जो विश्व को दिशा देने में सक्षम हो।
कार्यक्रम में मंच पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी के साथ जिला संघचालक हीरानंद चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »