ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव के 6 मंडलम अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को दी बधाई

Revanchal
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मंडला द्वारा निवास विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव के सभी 6 मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी मंडला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले द्वारा की गई।

निवास विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव अंतर्गत सभी 6 मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति में मोहगाँव मंडलम अध्यक्ष पद पर इमरान खान,चाबी मंडलम अध्यक्ष धनेश झारिया, सिंगारपुर मंडलम अध्यक्ष हल्केराम कुडापे, देवगाँव मंडलम अध्यक्ष राजेंद्र झारिया, मुनू मंडलम अध्यक्ष अमरीष मिश्रा, चौगान मंडलम अध्यक्ष पद पर अमर सिंह तेकाम की नियुक्ति की गई, इनके नियुक्त होने पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल हैसभी

ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगीवही

निवास विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चैन सिंह वरकडे ने सभी नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी,
वही विधायक ने कहा कि सभी अपने- अपने मंडलम क्षेत्रों के बूथों पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने पर अहम भूमिका निभायेगें,इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल खान ने सभी नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनायें दी, उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त अध्यक्षों के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी को आगामी चुनावों में इसका लाभ मिलेगा।इन

सभी नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, वरिष्ठ कांग्रेसी जन, सभी कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किये।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »