पूरे जिले की दवा दुकानें रही बंद दवा के लिए परेशान रहे मरीज

Revanchal
8
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स पन्ना।
दिनांक 20 मई 2026 को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमें

मध्य प्रदेश राज्य केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर पन्ना जिले के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखकर आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया।

हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। पन्ना जिले में दवा दुकानें बंद होने का खासा असर रहा जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक पूर्ण रूप से दवा प्रतिष्ठान बंद रहे। जिससे आम लोगों को ल मरीजों को भारी परेशानी भी हुई लेकिन पूर्व में ही समाचार पत्रों मीडिया के माध्यम से सभी को अवगत करा दिया गया था।

पन्ना जिला मुख्यालय से लेकर अमानगंज सिमरिया मोहंद्रा शाहनगर पवई अजयगढ़ सलेहा देवेंद्र नगर गुनौर रैपुरा बोरी बनौली सुनवानी सहित छोटे कस्बों तक में दवा की दुकानें बंद रही हैं इस प्रकार हड़ताल का व्यापक असर देखा गया जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्रीकांत दीक्षित सचिव जयराज पाटकर ने कहा कि यदि ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर केंद्र सरकार द्वारा गंभीरता पूर्व विचार नहीं किया जाता है तो आगामी समय में ऑल इंडिया केमिस्ट ड्रगिस्ट संघ के आवाहन पर आंदोलन भी किया जाएगा ।

Share This Article
Translate »